सुना है
आजकल बच्चों पे बड़ा प्रेशर है
और ज़्यादातर वहाँ रहता है
जहाँ बड़ों का अपना दिमाग़
बात बात पर
भड़ाम भड़ाम रहता है।
Expectations Vs माहौल का फर्क
All Time Favourite
वो जीना सीखाती है
जब कठिन राह हो
वो चलना सीखाती है
जब गिरने पे आह हो
वो कुछ यूँ गुनगुनाती है
जैसे ज़ुबान लड़खड़ाती हो
वो हौले से तुतलाती है
क्या का क्या बनाती है
उसकी हँसी, उसकी खुशी
एक सम्बल बन जाती है
ना कहके भी जाने क्यूँ
बहुत कुछ कह जाती है
वो संघर्ष जो तुम्हारा है
कल यूँ ही हमारा ना हो
जो रोड़े तुम्हारी राह हैं
कल हमारी राह ना हों
मुँह बनाके, चुप का पप
दादी को बनाके टाटी
रूठने पे जब आती है
तोते के टोटे उड़ाती है
ब्रेक के दौरान थोड़ा हल्का फुल्का चालू रहेगा। जरुरी भी है शायद।
No comments:
Post a Comment