Featured Post

Academic Journey?

Current Position Owner at  Media Culture Lab  ( June 2021 - Continue)    Independent  Research, Writing,  Communication,  and  Experiential ...

Monday, June 1, 2026

सिस्टम और कोड (Data) 1

डाटा क्या है?

कोई भी सूचना आपके बारे में 

या किसी भी जीव और निर्जीव के बारे में 

डाटा है।  


कहीं कहीं तो वो इतना सीधा-साधा है 

नाम ही हो जैसे कोई 

जैसे "मोबाइल डाटा"

एक डाटा होता है, किसी खास जगह का 

और एक होता है, आप कहीं भी जाएँ 

उसी जगह का 

उसका नाम है, मोबाइल डाटा 


वैसे, ऐसा सा कोई नाम आपके पास भी रहता है  

जो 24 घंटे आपके साथ रहता है 

और उसे दुनिया के सबसे आसानी से उपलभ्ध 

और खास तरह के जासूस का दर्जा हासिल है।

जिसे मोबाइल का थोड़े से ज्ञान वाला इंसान भी  

आसानी से दुनियाँ के किसी भी कोने में बैठा 

हासिल कर सकता है। 

हाँ, मोबाइल कहते हैं उसे। 


और उसमें भी डाटा होता है 

एक, जो आपको उपलभ्ध होता है 

जिसे आप मोबाइल डाटा बोलते हैं 

और एक जो दुनियाँ को 

आपके बारे में या आपके आसपास के बारे में

और आपके ही मोबाइल डाटा द्वारा।    

No comments: