Featured Post

Academic Journey?

Current Position Owner at  Media Culture Lab  ( June 2021 - Continue)    Independent  Research, Writing,  Communication,  and  Experiential ...

Saturday, July 4, 2026

सिस्टम और कोड 2

आप और मैं, एक कोड हैं 

हम सब एक कोड हैं 

आप और हम 

जो कुछ देख, सुन 

और अनुभव कर सकते हैं 

वो सब एक कोड है। 

 

मगर,

हर एक कोड अलग है 

कोई न किसी की कॉपी 

और ना ही बिलकुल एक जैसा 

मगर फिर भी, जुड़वाँ हो सकता है 

जैसे twin technology 

और ऐसे से कितने ही और 

ऐसे-ऐसे से ही औजार (Tools) 

जो ये सब घड़ने के काम आते हैं। 


ठीक ऐसे, 

जैसे, खाती किसी घर को घड़ता है 

उसके लिए जमीन चाहिए 

एक नक्शा चाहिए 

और बनाने में प्रयोग होने वाला सामान। 


आप घर को जहाँ जिस जमीन पर चाहिए 

वहाँ भी बना सकते हैं 

और कहीं और बनाकर 

वहाँ पर assemble भी कर सकते हैं 

या कहीं से बना बनाया भी 

ट्रांसपोर्ट करवा सकते हैं। 


ठीक एक जैसे से, कितने ही घर हो सकते हैं 

मगर, सबको जमीन अलग-अलग चाहिए

पुरानी जमीन पर नया भी बना सकते हैं 

और नई जमीन पर पुराना भी 

ट्रांसपोर्ट करवा सकते हैं 

या पुराने को उधेड़ 

उसी जमीन पर नया बना सकते हैं। 


ठीक ऐसे ही,

जैसे आप अपने BMI (Body Mass Index) को 

किसी पुराने BMI पर भी ला सकते हैं 

और कोई नया BMI भी घड़ सकते हैं। 

मगर, जमीन की तरह 

आपका दिमाग एक ही है और शरीर भी 

जैसे शरीर को नया या पुराना कर सकते हैं 

वैसे ही दिमाग को भी। 


जैसे आपका शरीर एक सिस्टम है 

एक मशीन है 

वैसे ही इन कोडों का सारा खेल 

इस सिस्टम और मशीन पर भी 

राजनितिक सिस्टम और मशीन के जैसा-सा ही है। 


सिस्टम का कौन सा कोड 

आपके भले में है या बुरे में 

ये कैसे पता चले?

क्यूँकि, 

आपको तो राजनितिक सिस्टम के कोड ही नहीं पता?


पता हैं ना,

कैसे?

आप सोचो, आते हैं उस पर भी। 

No comments: