दुनियाँ के किसी भी सिस्टम से शरीर का सिस्टम
आज भी
दुनियाँ के सबसे बेहतरीन सिस्टम में से एक है
या कहना चाहिए
दुनियाँ का सबसे बेहतरीन सिस्टम है
इसे पढ़कर
कोई भी सिस्टम बेहतर बनाया जा सकता है
वो फिर चाहे शिक्षा का हो
या स्वास्थ्य का
घर का हो,
आसपास का या मौहल्ले का
राज्य का हो
या देश का
या फिर
देशो के आपसी रिश्तों का
या वाद विवाद का
वो फिर चाहे घर के अंदर का हो
या उसकी सीमाओं का
मौहल्ले का हो
या उसके आसपास का
या सीमाओं का
ऐसे ही राज्यों का हो
या देशों का
लेन देन का हो
या सीमाओं की रक्षा का
अंदर का सही
तो बाहर का भी सही?
कोई जरुरी नहीं
मगर,
अंदर का सही,
तो बाहर के हमलों से रक्षा बेहतर होती है
अंदर की रक्षा मजबूत हो,
तो बाहर के हमले भी कम होते हैं
इसलिए
किसी भी हमलावर का पहला काम
अंदरुनी रक्षा को तोड़ना होता है
जैसे फूट डालो और राज करो
कमजोर रक्षा जल्दी ढह जाती है
मगर,
मजबूत रक्षा में कई किले होते हैं
किले जितने मज़बूत,
उतना ही वो सिस्टम मज़बूत
वो फिर आपका शरीर हो,
घर हो,
रिश्ता
या अर्थव्यवस्था
जहाँ कहीं की अर्थव्यवस्था जितनी मजबूत होती है
अक्सर, उतना ही मज़बूत वो सिस्टम होता है।
No comments:
Post a Comment