किसी भी सिस्टम में
आपके पहचान पत्र
जरुरी नहीं
आपसे मेल खाते हों
वो आपके स्वभाव के
एकदम विपरीत भी हो सकते हैं।
मगर वो उस सिस्टम में
आपकी ज़िंदगी जरुर निर्धारित करते हैं
ज़्यादातर अच्छे पहचान पत्र
पॉवर के आसपास मँडराते से लगते हैं
मगर ये भी जरुरी नहीं है सच हो।
क्यूँकि
सत्ता या पॉवर का मतलब
अच्छा होना जरुरी नहीं होता
बुरे को भी अच्छा बताने
दिखाने या समझाने की
काबिलियत का होना होता है
जैसे साम, दाम, दंड़ भेद से
कैसे भी।
इसलिए राजनितिक पार्टियाँ
लोगों और जगहों के
पहचान पत्र बदलने का काम
सीधे सीधे और गुप्त रुप से
अपने अनुसार बदलने में लगी होती हैं।
सीधा सीधा दिखता है
समझने वाले समझते हैं
मगर गुप्त रुप वाला?
या तो दिखता ही नहीं
या बहुत कम दिखता है
और अकसर
मार भी वही ज्यादा करता है।
सीधे सीधे और दिखने वाले
अकसर गाँवों या शहरों के नाम जैसे
मकानों या ऑफिसों के नंबर जैसे
या उनकी जगहें
रोड़ों के या बाजार के बदलाव जैसे
ऑफिसों के रँग रोगन
उनके रँग बदलना जैसे
खेत खलिहानों का बदलना जैसे
उनमें उगने वाली फसलों का बदलना
कहीं की भी ज़मीनो के हाल
या वहाँ के पानी का स्वाद जैसे
वो सब किसी भी जगह के
पहचान पत्र होते हैं
और आसानी से जाने जा सकते हैं।
मगर
इंसानो के पहचान पत्र?
जीव जंतुओं के पहचान पत्र?
किट पतंगों के पहचान पत्र?
पेड़ पौधों के पहचान पत्र?
किसी भी घर के अंदर का इंफ्रास्ट्रक्चर?
किसी भी घर, ऑफिस या दुकान के
सामान के पहचान पत्र?
वो ज़्यादातर गुप्त होते हैं।
मगर राजनितिक पार्टियों
या बड़ी बड़ी कंपनियों से नहीं।
राजनितिक पार्टियाँ
और बड़ी बड़ी कम्पनियाँ
अकसर
इसी गुप्त पहचान तंत्र को
अपने अनुसार बदल
उनमें रहने वालों की
ज़िंदगियों को
अपने अनुसार घड़ने की कोशिश में रहती हैं।
ये खास तरह की
Design और Engineering का हिस्सा है।
ये सब सिर्फ आपके मूड को ही
प्रभावित नहीं करता
बल्की
आपके स्वभाव को भी कंट्रोल करता है
आपकी जानकारी के बिना
और आपको लगता है
आपका ठंडा या गुस्से वाला स्वभाव
सिर्फ़ आपके आसपास के इंसानो की देन है।
No comments:
Post a Comment