Featured Post

Academic Journey?

Current Position Media Culture Lab  ( June 2021 - Continue)    Independent  Research, Writing,  Communication,  and  Experiential and Experi...

Friday, November 13, 2026

Mobility and IDs

बच्चा जब पैदा होता है 

तो अपने साथ कुछ IDs लेकर पैदा होता है 

जैसे जैसे वो बड़ा होता जाता है 

वैसे वैसे IDs की सँख्या बढ़ती जाती है 

जहाँ जहाँ वो जाता है 

अपने साथ वहाँ की IDs को इकठ्ठा करता जाता है 


जैसे जन्म पर जन्म पहचान पत्र 

माँ बाप का नाम, पैदा होने का समय 

और स्थान के बारे में बताते हैं 

ऐसे ही पासपोर्ट 

स्कूल या कॉलेज की डिग्री 

उनके विषय, नंबर, साल, महीना, तारीख 

उस वक़्त के उस स्कूल या कॉलेज के खास ओहदे 

और उन पर बैठे लोगों के बारे में बताते हैं 


ऐसे ही 

जब कहीं और माइग्रेशन होता है 

या नौकरी वगैरह करते हैं 

तो वहाँ की अपनी IDs हैं 

बैंक, उसका अकाउंट नम्बर 

पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस 

व्हीकल नम्बर, घर का पता  

और भी कितनी ही तरह की IDs   

जैसे जैसे आपकी ज़िंदगी आगे बढ़ती है 

जुड़ती जाती हैं 


एक तरफ जहाँ ये IDs 

आपको किसी तरह की खास सहुलियत देती हैं 

तो दूसरी तरफ?

जहाँ कहीं आप रहते हैं 

उस सिस्टम को आपके बारे में 

काफी कुछ आपके बिना बताए बताती हैं। 


जब एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं  

तो यही IDs 

नए सिस्टम में आपकी जगह का निर्णय करती हैं 

आपकी जगह कहाँ है 

आपका स्थान क्या है 

आपके आसपास कौन है 

वो आपकी Interactions के बारे में बताते हैं। 


मगर इससे आगे? 

जहाँ कहीं आप हैं 

वहाँ का सिस्टम 

राजनितिक सिस्टम 

आपको इसी स्थान 

और जगह के हिसाब से 

कंट्रोल करता है 

दूर, बहुत दूर बैठकर भी 

राजनितिक पार्टियाँ 

आपकी ज़िंदगी से खेल रही होती हैं 

वो भी आपकी जानकारी के बिना। 


आपको पता तक नहीं होता 

कौन दूर बैठकर 

ये निर्धारित करता है 

आप किस किससे मिलेंगे 

क्या खाएँगे या पिएंगे 

क्या पहनेंगे 

कैसी हवा मैं साँस लेंगे?

कब तक उस स्थान पर रहेंगे?

और कब 

चैस के किसी खाने की तरह 

आपको अगले किस खाने में 

और कब चलता किया जाएगा?


थोड़ा ज्यादा लग रहा है?

आपको क्या लगता है 

इन सबपर आपका अपना कंट्रोल कितना है?

ऐसा नहीं है की बिल्कुल भी नहीं है 

मगर कितना है ये अहम है। 


जानने की कोशिश करते हैं आगे  

No comments: