काफ़ी चालू जहाँ में रह रहे हैं हम?
सँसाधन हमारे?
उनका प्रयोग
या दुरुपयोग कोई और करे?
वो भी हमारी जानकारी के बिना?
ईजाजत तो बहुत दूर की बात?
और वो भी गुप्त रुप से?
इस चाल पर और बड़ी चाल?
ज़्यादातर
आपसे वो ईजाजत लेते हैं।
ठीक उसी वक़्त
जब आप कोई नया नया
मोबाइल
या सिम प्रयोग करना शुरु करते हैं।
Terms and Conditions Apply
Agree Or Disagree?
ज़्यादातर आप बिना पढ़े Agree करते हैं।
इतनी लम्बी चौड़ी Terms Conditions
भला कौन पढ़े?
यहाँ तक हो
तो भी देखा जाए।
क्यूँकि यहाँ तक के युद्ध
ज़्यादातर बड़ी बड़ी पार्टियाँ
और कम्पनियाँ लड़ रही होती हैं।
आदमी को रोबोट बनाने का खेल
इन ABCD से शुरू होकर
कहीं आगे जाता है
जहाँ आपकी किसी भी तरह की
कोई भी ईजाजत
या जानकारी तक नहीं होती।
ठीक ऐसे
जैसे कोई चोर
गलत तरीक़े से
आपके घर घुस जाए?
और जो चाहे वो ले उड़े?
या नुकसान कर दे?
और आपको पता तक ना चले?
कौन आया?
और कौन गया?
कैसे?
और कहाँ से?
और क्यों?
और क्या ले गया?
या क्या नुकसान कर गया?
ख़तरनाक है ना?
जानते हैं इसे थोड़ा और आगे।