जो आपके घर में हैं
वो सब आपकी पसंद हैं?
आसपड़ोस, मौहल्ला ?
गाँव, शहर, देश?
सब आपकी पसंद का है?
आपके घर में जो कुछ है
वो सब आपकी अपनी पसंद है?
आप ही तो लेकर आए हैं?
आपके घर का डिजाईन?
उसके साथ लगता अड़ोस पड़ोस?
सब आपकी पसंद है?
आपका मोबाइल, लैपटॉप?
घड़ी, पलँग, कुर्सी?
सोफ़ा, डाइनिंग टेबल?
पँखा, AC, गीज़र वैगरह?
ऐसे ही
रसोई का सब सामान?
आपकी ही पसंद का है?
आप खुद चुन चुन कर लाए हैं?
या जिस किसी ने दिया है
वो आपको पसंद है?
या वो पसंद हो या न हो
सामान तो पसंद है?
वो फिर चाहे
घर के किसी भी हिस्से का हो?
ऐसे ही
आपका स्कूल?
कॉलेज, यूनिवर्सिटी ?
डिग्रीज?
और उसमें जो कुछ भी है
वो सब आपकी पसंद का है?
थोड़ा ज्यादा हो रहा है ना?
आप इतने भी रईश नहीं
इतना कुछ अपनी पसंद का हो सके?
तो आपको क्या लगता है
कितना आपकी अपनी पसंद का है?
खाना?
पानी?
हवा?
कपड़े वैगरहा?
ये सब तो आपकी पसंद के होंगे ही?
या शायद
सब कुछ आप जहाँ रहते हैं
उस सिस्टम की देन है?
आपकी अपनी पसँद क्या है ?
सिर्फ़ और सिर्फ़ Conditioned है?
ये Conditioning कौन करता है?
क्यों और कैसे?
No comments:
Post a Comment