LifeLine चाहिए?
LifeLine?
हाँ! LifeLine
ये बड़े लोगों के बच्चोँ को पैदाइशी मिलती है।
हक़ है उनका।
क्यूँकि, उनके माँ बाप ने मेहनत की है
अपने माँ बाप की मेहनत का भी नहीं खाएँगे क्या?
ओह!
मतलब?
पैदाइशी हक़?
हाँ !
पैदाइशी हक़।
एक ढँग के समाज में
हर बच्चे को मिलता है
पैदाइशी।
मगर
हमारे जैसे समाज में?
निर्भर करता है
आप पैदा कहाँ हुए हैं?
कैसे लोगों के बीच?
और फिर कैसे कैसे
लोगों के बीच
पले बढे हैं?
आओ घड़ते हैं
आपका भी पैदाईशी हक़
इसी समाज में
जहाँ फ़र्क पड़ता है
आप कैसे घर में
या आसपास में पैदा हुए हैं?
घड़ते हैं
ठीक वैसे
जैसे बड़े लोगों ने घड़ा?
या?
उनसे बेहतर तरीक़े हैं
हमारे पास?
Natural Environment
बस इति सी बात ?


No comments:
Post a Comment