Social Simulations
और
Protein Simulations में
कितना फ़र्क है?
क्या दोनों एक ही हैं?
जैसे किसी Highway पर लिखा हो
Drive Don't Fly
और
आप अकसर उस Highway पर
अपना Official Stress Disappear कर आते हों जैसे?
मान लो
आपने अपने ऑफिस के पास वाले Highway पर
अकेले ड्राइविंग का शौक पाल लिया हो
आप, आपकी छोटी सी कार
हाईवे और म्यूजिक
टोल तक जाओ
और वहाँ से U Turn कर आओ।
या थोड़ा बहुत और ड्राइव करना हो?
तो हाईवे के दूसरी साइड
अपने गाँव की तरफ़ ले लो
अगर वक़्त हो
जैसे छुट्टी वाले दिन।
आपका ऑफिस इन दोनों के बीच में हो कहीं।
कुछ दिन बाद
Drive, Don't Fly
Don Fly में बदल जाय?
कितने शब्दोँ का हेरफेर है?
कोई ख़ास नहीं?
मगर, मतलब ही कुछ और हो गया?
ऐसा सा ही कुछ
आपके साथ
आपके अपनों के साथ
आपके सामान के साथ
आपके घर, ऑफिस
या आसपास के Infrastructure के साथ हो रहा हो तो?
क्या का क्या बन सकता है?
और?
वो आपकी ज़िंदगी को कितना प्रभावित कर सकता है?
या बिलकुल ही बदल सकता है?
भले के लिए भी
और बुरे के लिए भी?
इसलिए सफाई बहुत जरुरी है
सिर्फ़ दिवाली से पहले ही नहीं
सारा साल
कुकुरमुत्ते से उगे यहाँ वहाँ
फालतू के शब्दों को
फ़ालतू के चिन्होँ को
फ़ालतू के इशारों को
फ़ालतू या टूटे फूटे
सामान को या तो ठीक करने के लिए।
या अगर दान करने लायक हो
तो किसी को देने के लिए
या कचरे की तरफ चलता करने के लिए।
No comments:
Post a Comment