Heavy Or Light Load?
भारी और हल्का फुल्का?
भारी क्या है?
आपका वज़न?
आपकी समस्याओँ का वज़न?
या खुशिओं का वज़न?
सुख सुविधाओँ का वज़न?
वो कौन से मॉडुल हैं
जो खुशियों का
सुख सुविधाओं का वज़न बढ़ाते हैं?
और दुखों का
या समस्यायों का वज़न घटाते हैं?
वो कौन से मॉडुल हैं
जो जैसे शरीर का वज़न हल्का फुल्का करते हैं
वैसे ही आपके दुखों और समस्याओँ का भी?
वो सब आपके अपने घर में
या आसपास ही हैं
या जहाँ कहीं आप अपना
सबसे ज़्यादा वक़्त गुजारते हैं वहाँ।
ढूँढने की कोशिश करें?
बहुत से लोगों के लिए
पैसा का ना होना अपने आप में
एक समस्या है
जो बहुत सी समस्याओं की जड़ है।
और बहुतों के लिए?
जिस तरह से वो पैसा कमाया जा रहा है?
या ऐसी किसी जगह काम किया जा रहा है?
बहुत से पढ़ने वालों के लिए?
कम नंबरों का आना?
या खामख़ां सी
चूहे बिल्ली की रेस जैसे?
जहाँ तनाव बहुत ज्यादा
मगर परिणाम उतना नहीं?
यहाँ भी कुछ ऐसे मॉडुल हैं
जो इसको बैलेंस करते हैं?
हैं ना
हमारे अपने सिलेबस
और कोर्सों में ही
छुपे हुए से जैसे?
जिन्हें अपनाकर
कम मेहनत में भी ज़्यादा मिलता है?
या शायद वहाँ हम ज़्यादा करके भी
उसे मेहनत मानते ही नहीं?
वहाँ ऐसा लगता ही नहीं
आप कोई चूहे बिल्ली वाली रेस का हिस्सा हैं?
और आपको डिग्री से निकलते ही
किसी रोज़गार की लाइन में भी लगना है?
भला इन सबका
धर्म अधर्म, रीती रिवाज़ों
या जाती से क्या लेना देना?
जहाँ कहीं हम रहते हैं
वहाँ से लेना देना है
वहाँ के तौर तरीकों (मॉडुल) से लेना देना है?
जैसे?
अपने घर से ही शुरु करें?
No comments:
Post a Comment