Featured Post

Academic Journey?

Current Position Media Culture Lab  ( June 2021 - Continue)    Independent  Research, Writing,  Communication,  and  Experiential and Experi...

Monday, October 19, 2026

कुर्सियों के Chess Board पर आप एक गोटी भर?

आपकी पहचान 

कुर्सियों वाले Chess Board पर

क्या है?

महज़ एक गोटी?

जिसे वो जैसे चाहें,

 वैसे चला सकते हैं?


जब चाहें, जहाँ चाहें 

वहाँ 

आपका डबल रख सकते हैं?

जहाँ चाहें वहाँ 

आपका twin रख सकते हैं?

जब चाहें, जहाँ चाहें 

वहाँ Odd Even बना सकते हैं? 

और Chess Board के 

किसी भी खाने में कुदा सकते हैं?

Migration?   


फिर?

जिसे चाहें उसे 

आपकी मेहनत थमा सकते हैं?

आपका कमाया उसपर लूटा सकते हैं? 

हैं कौन आप?

महज़ एक गोटी?  

कुर्सियों वाले Chess Board पर? 


यही नहीं 

जब चाहे तब आपको 

इस सँसार से ही खिसका सकते हैं? 


उससे भी अहम 

वक़्त उनका होगा? 

जगह उनकी होगी? 

बीमारी उनकी पसंद की होगी? 

डॉक्टर, नर्स, हॉस्पिटल 

आपके आसपास लोग 

खास, खास किरदार 

सब उनके धरे होंगे? 


फिर आप कौन?

कुर्सियों वाले Chess Board पर 

महज़ एक गोटी?


आओ कुछ उदाहरण लेते हैं 

उसके बाद ठीक ऐसे ही 

आपको 

अपने आसपास का जानना है 

और बताना है 

कितना सच है, या महज़ बहम? 

या शायद आसपास पहुँच चुकी मैं 

इस Puzzle को उधेड़ते उधेड़ते? 

No comments: