Featured Post

Academic Journey?

Current Position Owner at  Media Culture Lab  ( June 2021 - Continue)    Independent  Research, Writing,  Communication,  and  Experiential ...

Monday, September 7, 2026

डिज़ाइन? "Mirror Image" बनाना, बड़े या छोटे बाल? सिर के।

पार्लर, अनोखी जगह है 

हम सोचते हैं हम वहाँ 

सिर्फ, 

Grooming के लिए जाते हैं? 


साफ़ सफाई?

थोड़ा बेहतर दिखने की चाहता जैसे?

ख़ासकर 

अगर आप कोई नौकरी करते हैं? 

या ऐसा ही कोई व्यवसाय? 

जहाँ व्यक्तित्व प्रभाव रखता है?


या प्रभावी व्यक्तित्व तो 

कहीं भी अहमियत रखता है?

सिर्फ नौकरी या व्यवसाय ही क्यों?

अगर घर रह रहे हैं तो वहाँ भी ?    

या 

घर से कोई काम कर रहे हैं वहाँ भी?

प्रभावी दिखना 

या कम से कम साफ़ स्वच्छ दिखना

किसी भी प्रभावी व्यक्तित्व की पहली पहचान है।  


ऐसे ही 

जिस किसी जगह आप रह रहे हैं 

या काम कर रहे हैं 

उसका भी अपना प्रभाव होता है। 


एक तरफ 

उसका माहौल आप पर प्रभाव छोड़ता है 

तो दूसरी तरफ?  

आप भी थोड़ा या ज्यादा 

उस पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं। 

फिर ये आपकी जानकारी में हो 

या ना हो। 


ऐसा ही कुछ 

बालों की अगली केस स्टडी 

डिज़ाइन? 

"Mirror Image" बनाना, 

बड़े या छोटे बाल? 

सिर के। 


मैंने अपने बाल 

MSc में बढाने शुरु किए थे 

उसके बाद याद नहीं 

कभी छोटे करवाए हों। 


मगर 

कोरोना के बाद कुछ खास हुआ

मेरी पार्लर वाली 

मुझे कई बार सलाह दे चुकी थी  

छोटे बाल करवाने की 

की वो आप पर अच्छे लगेंगे। 


मगर, 

मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था 

एक दिन उसने

Straightening की सलाह दी 

की रुखे हो रखे हैं 

थोड़ा ठीक हो जाएँगे। 


मैं पहले करवा लेती थी 

मगर 

ख़ासकर कोरोना के बाद 

जैसे सब बँध कर दिया था 

मुझे बाहर के खाने से ही नहीं 

बल्की, किसी भी तरह के 

केमिकल ट्रीटमेंट से 

नफ़रत हो गयी थी जैसे। 

या कहो 

विश्वास ख़त्म हो गया था। 


उसने कई बार कहा 

की छोटे नहीं करवाने 

तो ये ट्रीटमेंट तो ले ही लो 

Keratin special?

Proper Straightening नहीं। 


मैंने हाँ कर दी 

बाल जल गए 

ऐसा होना तो नहीं चाहिए था 

खैर। 

हो जाता है, शायद कभी कभी?


वो कहते हैं ना 

"जल गई मगर ऐंठ नहीं गई"  

मेरे हाल कुछ कुछ वैसे ही थे 

उसने कहा 

अगर ज्यादा बुरे लग रहे हैं 

तो छोटे कर देती हूँ 

कुछ वक़्त बाद फिर बढ़ जाएँगे। 


मैंने कहा नहीं 

अब तो ये ऐसे ही रहेँगे 

जब तक फिर से नहीं उगते 

एक डेढ़ साल लगा 

और फिर कभी मैंने 

कोई खास पार्लर ट्रीटमेंट नहीं लिया। 


इससे कुछ और भी समझ आया 

बाल तो पहले ही straight थे 

केमिकल ट्रीटमेंट ने नाश उठा रखा था। 

ये बाज़ारवाद के हर पहलू पर लागू होता है। 


यहाँ घर कुछ और ही चल रहा था 

एक भाई के बालों के साथ 

उसने अपने बाल बढ़ाने शुरु कर दिए थे। 

और वो बहुत गंदे लग रहे थे उस पर 

ज़िंदगी में पहली बार 

इतने लम्बे बाल किए थे उसने। 


जब मुझे कहानी समझ आई 

तो आख़िरकार मैंने उसे 

फिर से बाल छोटे करवाने के लिए 

राजी करवा ही लिया। 

ये राजी 

राजी वाली कोई मूवी नहीं है। 

ऐसे ऐसे धोखों से ही बचना है। 


समझ आया कुछ?

अगर हाँ, तो बताओ क्या?

अगर नहीं 

तो पढ़ते रहिए 

आगे काफी कुछ है।  

No comments: