नाक बड़ी या छोटी?
या नाक तोड़ना?
Cast Casting
घड़ा घड़ना जैसे कोई?
आपका शरीर एक डिज़ाइन है।
घड़ा है अनोख़ा
जिसे घड़ा गया है
सिर्फ़ आनुवंशिकी द्वारा?
या सिस्टम ने भी?
उस सिस्टम ने
जिसमें आपने जन्म लिया
या जहाँ आप पले बढे?
नाक का सवाल है
कहाँ कहाँ
और किस किस रुप में
सुना, पढ़ा या देखा
या समझा होगा आपने?
छोटी नाक?
बड़ी नाक?
सीधी नाक?
टेढ़ी नाक?
कैसी कैसी नाक?
और कैसे कैसे इसके
अर्थ या अनर्थ जैसे?
फिर कुछ लड़ाकों को
कभी कहीं
कहते भी सुना होगा
नाक तोड़ दूँगा तेरी?
या शायद
ऐसा कुछ करते देखा भी होगा?
सोचो आपकी कोई ID
पहचानपत्र ख़ास
लिए हुए हो
ऐसी सी कोई नाक?
या चेतावनी जैसे?
मगर
वो ऐसे नहीं दिखती
जैसे आम आदमी
कोई भी पहचान पत्र देखता है।
वो उसके ख़ास तरह के
डिज़ाइन में छुपी होती है
जिसे सिर्फ़ ख़ास लोग
कोड डिकोड
समझने वाले ही पढ़ सकते हों?
ऐसा कितनों के ही साथ है
और ज़्यादातर को पता नहीं
कुछ कुछ ऐसे
जैसे प्लॉट धर दिए हों
यहाँ वहाँ कैसे कैसे?
अगर आप भारत में हैं
तो अर्थ को समझने के लिए
अर्थ वाली ID उठाइए
एक ही है
या कई हैं?
नाक को समझने के लिए?
कौन सी ID उठाएँ?
या हर एक ID अहम है?
कोई थोड़ी कम
और कोई थोड़ी ज़्यादा?
या क्या फ़र्क पड़ता है?
No comments:
Post a Comment