Featured Post

Academic Journey?

Current Position Media Culture Lab  ( June 2021 - Continue)    Independent  Research, Writing,  Communication,  and  Experiential and Experi...

Wednesday, September 30, 2026

ID Driving Licence

ड्राइविंग लाइसेंस 


देखने में आया है 

गाँवों में ख़ासकर 

लोगों की IDs 

शायद ही कभी सही होती हैं 

कहीं कोई शब्द की गड़बड़?

कहीं पते में गड़बड़? 

कहीं पिनकोड बदला हुआ?

कहीं नाम ही बदला हुआ?


कहीं एक ID में कुछ नाम 

तो दूसरी में कुछ?

कहीं बाप का नाम 

कहीं मोबाइल नंबर 

कहीं फोटो ही जैसे 

किसी और का ही हो?


कहीं ये 

तो कहीं कुछ और बदला हुआ?

शुरु शुरु में जब 

IDs को पढ़ना शुरु किया  

तो लगा 

शायद ऐसी जगहों पर 

कम पढ़े लिखे 

या बिना सही ट्रैंनिग के 

लोगों को बिठाया हुआ है?

 

मगर 

फिर कहीं पढ़ा ऐसा नहीं है 

IDs सिस्टम का कंट्रोल सिस्टम हैं  

बड़े ही चतुर तरीक़े से 

सोच समझ के साथ 

पार्टियाँ, उनमें बदलाव करती हैं 

वो भी गुप्त रुप से। 


इसलिए 

कहीं का भी सिस्टम 

काफी हद तक वहाँ की 

उस वक़्त की अहम 

पार्टियों के अनुसार चलता है 

मगर, गुप्त रुप से। 


कोरोना के बाद 

मेरे पास 

Driving Licence ID 

नई बनवाओ के विज्ञापन आने लगे 

ऐसा कई दिन होने के बाद 

एक दिन मैंने अपनी ID उठाई 

और उसे निहारा 

ऐसा क्या ख़ास है इसमें?

अभी तो 

Renew करवाने की तारीख़ भी दूर है।


सोचा 

चल अप्लाई करके देख 

ऑनलाइन फॉर्म भर दिया 

पते पर निगाह अटक गई 

क्यों?


मैंने तो अपनी IDs को 

पहले भी ध्यान से देखा हुआ था 

ख़ासकर 

जब वोटर पहचान पत्र का समझ आया 

तब ये क्यों नहीं दिखा 

जो अब दिखा 

क्या था ऐसा?


कुछ ख़ास नहीं 

सिर्फ एक नंबर की गड़बड़ 

पिन कोड में 

1 की बजाय 2 था 

Printing mistake हो गई होगी?

या सीट पर कोई कम पढ़ा लिखा 

या बिना ट्रैनिंग दिए हुए 

कोई बिठा रखा होगा?

 

होती रहती हैं 

ऐसी ऐसी 

छोटी छोटी सी गलतियाँ? 

मेरे भारत महान में?    

क्या ख़ास है?


खैर। 

नया फॉर्म भर दिया 

नए नंबर देखे 

कोई ख़ास फर्क नहीं आ रहा था 

सिर्फ़ एक आध हर्फ़ के सिवाय?

फाइल बनाई 

और Understand The IDs System 

वाली फाइल्स के साथ रख दी। 

 

Driving Licence ID

आज तक वही पुरानी है। 

अभी वक़्त बचा है 

Renew करवाने में 

फिर, ऐसी भी क्या जल्दी? 


इसके बाद कुछ एक और 

आसपास की ID देखी 

ऐसी ऐसी गड़बड़ 

यहाँ आम हैं 

कोई खास नहीं?


मगर?

यही IDs 

जब एक एक करके 

ऐसे गड़बड़ होती जाती हैं 

तो वो आम सी नहीं रहती 

वो आफ़त भी हो सकती हैं? 

और लॉटरी भी?

ऐसा ही यहाँ 

कुछ के साथ हो रखा है। 


सबसे बड़ी बात 

उन हेराफेरियोँ को 

प्रमाणित किया जा सकता है। 

वो कहीं एक जगह नहीं हैं 

जो आसानी से मिटाया जा सके।


हेराफ़ेरी पे हेराफ़ेरी के जैसे 

यहाँ वहाँ गुप्त गुप्त 

थोड़ी टेढ़ी मेढ़ी सी सुरँगों सी 

जाल सी 

फैली पड़ी हैं 

जाने कहाँ कहाँ?

 

और कितने ही तरीकों 

और रस्तों से बताई 

या दिखाई जा सकती हैं 

समझाई या उगाई जा सकती हैं?


ये आख़िरी तरीक़े Synthetic हैं 

जो जाने कब से 

जानकारों के लिए बड़े ही आम से हैं 

मगर, ख़तरनाक हो सकते हैं। 

ख़ासकर 

जब ऐसा करने वालों को 

परिणामों का अंदाजा ही ना हो।  


मगर 

ऐसा हो रहा है 

जहाँ भर में 

क्यूँकि 

राजनीती अक्सर 

बॉर्डरलाइन पर खेलती है?

Brinkmanship Model के जैसे?  


कैसे?

जानते हैं आगे   

No comments: