Featured Post

Academic Journey?

Current Position Owner at  Media Culture Lab  ( June 2021 - Continue)    Independent  Research, Writing,  Communication,  and  Experiential ...

Tuesday, August 12, 2025

Mind The Number and Shape (UMCL) 6

किसी लैब में कोई इंस्पेक्शन चल रहा है 

और साथ में खड़े कोई सीनियर बोलते हैं 

Mind The Number 

आपकी निगाह जहाँ टिकी थी 

उसे देखकर। 

आपकी निगाह कहाँ टिकी थी? 

किसी प्रोफेसर की लैब के बोर्ड पर

उनके Academic Profile पर। 


क्या था उस नंबर में? 

उसके बाद थोड़े बहुत 

रिसर्च के नंबर समझ आने लगते हैं।  

क्यूँकि उस लैब से आगे 

कई और लैब के Academic Profile पढ़े। 


क्या था उन प्रोफाइल्स में ऐसा?

कोई पैटर्न?

जो प्र्शन कर रहा था जैसे?

किसी का भी प्रोफ़ेशनल प्रोफाइल 

उसकी निजी ज़िंदगी को कैसे प्रभावित करता है?

अपना और अपने आसपास का डाटा 

कैसे साथ साथ लेकर चलता है?    

जैसे कोई साँकेतिक प्रोफाइल? 

ईशारा, उस वक़्त के वहाँ के सिस्टम की तरफ?  


मुझे इनकी IDs देखनी हैं 

कुछ एक की कुछ IDs मिली भी 

चौंका रही हों जैसे। 

ये 2018 या 2019 की बात है 

उसके बाद तो जाने कहाँ कहाँ 

और कैसे कैसे डाटा और पैटर्न देखे। 


जैसे  

आपके पास कोई मोटा सा इंसान खड़ा है 

पतला भी हो सकता है 

मगर यहाँ मोटा था 

और 

कहीं कोई नौटँकी चल रही है 

बता रहे हों जैसे 

Mind The Shape 


एक ही नाम के कई आदमी जैसे 

मगर,

अलग अलग shape 

और अलग अलग weight 

अलग अलग वक़्त के किरदार जैसे? 

बिलकुल अलग अलग जगह 

और अलग अलग प्रोफ़ेशन 


जैसे?

भारती?   

कोई Student?

कोई Pilot? 

और कोई?

कपिल शौ का किरदार?

कैसे पहचानोगे?

एक दूसरे के बिलकुल विपरीत जैसे? 


कुछ कुछ ऐसे ही 

जैसे 

जय वीर 

वि जय 

वि काश?

वि कास?

वि नय?

वि राज?  

कुछ और भी हो सकता है? 


कितने ही शब्द? 

और 

कितने ही combinations की सम्भावनाएँ? 

संभावनाओं का खेल है ज़िंदगी। 


एकदम अलग नाम? 

अलग अलग इंसान? 

अलग अलग उम्र? 

अलग अलग प्रोफ़ेशन? 

अलग अलग जगह?

अलग अलग जेंडर?

और कहीं तो जाती, 

और धर्म भी?   

LEGOS बच्चों के खेल जैसे?

या बड़ों के LEGOS में 

बच्चों से आगे भी बहुत कुछ है। 

No comments: