Prevention is Better Than Cure
कितनी बार सुना होगा ये सब?
जाने कहाँ कहाँ?
और कैसे कैसे विषयों पर?
ईलाज से रोकथाम बेहतर?
ये हर विषय पर लागू होता है
और हमेशा बेहतर
और हर सिस्टम पर लागू
वो सिस्टम आपका कोई एक अंग हो
या शरीर ही
वो आपके घर का कोई एक कमरा
या घर ही
ये शरीर के सिस्टम पर लागू होता है
और घर के सिस्टम पर भी
किसी एक रिश्ते पर लागू होता है
और बाकी सब रिश्तों पर भी
ये जैसे घर पर लागू होता है
ऐसे ही आसपड़ोस पर भी
गली मौहल्ले पर भी
गाँव, शहर राज्य और देश पर भी
और देशों के आपसी रिश्तों पर भी
ये जैसे शरीर नाम की मशीन पर लागू होता है
ऐसे ही बाकी सब मशीनों पर भी।
ये उस बाग़ की तरह है
उस लॉन या पार्क की तरह है
उस खेत खलिहान की तरह है
जिस पर एक नज़र डालते ही
पता चल जाता है
उस पर कितनी मेहनत हुई है
कितना दिमाग लगा है
या कितनी ही तरह के और संसांधन।
किसी भी सिस्टम में मोटे तौर पर
कोई अलग जंतर मंतर काम नहीं करता
कोई अलग सिद्धांत या जादू काम नहीं करता
Universal Media Culture Lab के जैसे।
No comments:
Post a Comment