आपकी नाक का
अर्थव्यवस्था से क्या लेना देना?
या सारा खेल ही यही है?
जिसे हम अर्थव्यव्यवस्था कहते हैं?
अर्थव्यवस्था?
पैसा जमीन प्रॉपर्टी है?
या इससे आगे भी कुछ?
आपकी पढ़ाई, डिग्री
नौकरी
क्या ये सब भी
अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं?
अर्थव्यवस्था
सबकी एक जैसे तरीके से
बढ़ती या घटती है?
या निर्भर करता है?
आप किस तबके से हैं?
आपका लिँग क्या है?
आप कहाँ पैदा हुए हैं?
आपका आसपास कैसा है?
आपकी अर्थव्यवस्था भी वैसी सी होगी?
जिस समाज में गरीब अमीर में
जितना ज्यादा फर्क है
उनकी नाक भी
उतनी ही छोटी या बड़ी?
जिस समाज में
पढ़ाई लिखाई
जितनी कम या ज्यादा
उनकी नाक भी
उतनी ही छोटी या बड़ी?
जिस समाज में
लड़के लड़की में
जितना ज़्यादा फ़र्क
उनकी नाक भी
उतनी ही छोटी या बड़ी?
आपको क्या लगता है?
कुछ एक उदाहरण लें?
No comments:
Post a Comment