About Me

Happy Go Lucky Kinda Stuff! Curious, atheist, lil-bit adventurous, lil-bit rebel, nature lover, sometimes feel like to read and travel. Writing is drug, minute observer, believe in instinct, in awesome profession/academics. Love my people and my pets and love to be surrounded by them.

Wednesday, June 26, 2024

Release My Saving 1

20.06.2024

किसी एम्प्लोयी की सेविंग रिलीज़ करना भी इतना बड़ा ड्रामा हो सकता है, जैसा की यहाँ हो रहा है? शायद? अगर उसे गलत तरीके से कूट-पीट और लूट के निकाला गया हो? अगर उसे नौकरी करने ही ना दी गई हो? हालात ऐसे पैदा कर दिए हों की सामने वाले को लगे, "जान है तो जहान है"। ऐसी नौकरी का क्या मतलब, जहाँ वही ना बचे? और आप उस नौकरी को छोड़ आए या गुंडागर्दी करके निकाल दिय गए, को पढ़ने, समझने वालों पे छोड़ देते हैं। 

इस दौरान क्या हुआ, क्यों हुआ, की भी शायद कई किताबें हो सकती हैं। फिर चाहे वो मेरा यूनिवर्सिटी से सामान उठा के लाना हो। भाभी की मौत हो या किसी औरत का अजीबोगरीब तरीके से जबरदस्ती जैसे, घर आना। या उसके बाद ज़मीन के वाद-विवाद। सब एक-दूसरे से मिलता जुलता-सा है शायद? राजनीती के धंधे के अनुसार? राजनीती की भाषा में जिसे update बोलते हैं, शायद? सिस्टम update? इधर ये पार्टी और उधर वो पार्टी, अपनी-अपनी तरह के अपडेट पे लगी होती हैं। Social Engineering का हिस्सा होते हैं ये updates। इस सिस्टम अपडेट में वो सबकुछ निर्दयी और क्रूर तरीके से धकेलती हैं। फिर वो चाहे झूठी-मूठी या सच्ची बीमारियाँ पैदा करना हो। दुनियाँ से ही उठाना या Enforced Displacement को  भी बिमारियों की भाषा में ऑपरेशन बोलते हैं, शायद? कहीं सुना था, Process follow नहीं करोगे तो next option क्या होगा? ऑपरेशन। ऐसा ही कुछ किसी एक पार्टी का आसपास चल रहा है, शायद। पथ्थरी की शिकायत। काफी महीने उसके नाम पर ड्रामे। फिर कैंसर डिक्लेअर कर देना, वो भी कौन-सी स्टेज? 

बीच में कुछ सुनाती हूँ। हमारे दो लड़कियाँ हैं। एक की ही शादी हो सकती है। उसके लिए दूसरी को गॉड (God?)  ना पड़ेगा? थोड़ा कहीं सुना था फोन पे। थोड़ा जो मुझे समझ आया, उस वक़्त जो कुछ चल रहा था या चलाने की कोशिशें हो रही थी, उसके हिसाब से। अब ये जिन बहनों की बात हो रही थी, उन्हें और वहाँ लोगों को सतर्क रहने की जरुरत हो सकती है। राजनीती की सामान्तर घड़ाईयोँ में कुछ भी संभव है। 2010 दोहराने की कोशिशें हुई थी कहीं। सफल नहीं हुआ? प्रोग्राम अभी तक जारी है? Pro Cess या Operation?    

जहाँ खून-खराबा, रेप, खदेड़ बाहर करना जैसा, सब जायज़ होता है? राजनीती के युद्धों के अनुसार। लोगों को कहीं खदेड़ना हो। क्या कहते हैं, वो उसे? Migration? या Enforced Displacement? निर्भर करता है, कौन-सी पार्टी बोल रही है? लोगों को किसी भी बहाने दुनिया से ही उठाना हो। नए लोगों को खदेड़े गए लोगों की जगह लाना हो। बच्चे क्या, बुजुर्ग क्या, सब जायज़ है, राजनीती के इस धंधे में? ये सब शायद ही मैं कभी जान पाती, अगर इस दौरान जो कुछ हुआ है, वो ना होता और खुद उसे ना झेला होता। या आसपास वालों को यूँ झेलते हुए, ना देखा, समझा होता। यहाँ (गाँव) के लोगों के किस्से-कहानियों ने बहुत कुछ बताया है या शायद बिन कहे भी जैसे, समझाया है। 

Dal  - al   Tiles  Pvt  Lmt  ट्रक गया है, अभी-अभी यहाँ से।     

अरे लिखते-लिखते ये बीच में कहाँ से आ गया? ये गुप्त-गुप्त युद्धों के चिन्हों, संकेतों की कहानियाँ फिर कहीं। ये इस पार्टी के गुप्त संकेत, तो वो उसके। सब सुना है, सिस्टम अपडेट कहलाता है। जो कुछ जिस वक़्त चल रहा होता है, वो या तो उस वक़्त की हकीकत गा रहा होता है या इस या उस पार्टी का धकेल एजेंडा।   

अभी इसे यहीं छोड़ते हैं, और वापस टॉपिक पे आते हैं।  तो कहाँ थे हम? Release My Saving की कहानी पे?

No comments: