About Me

Media and education technology by profession. Writing is drug. Minute observer, believe in instinct, curious, science communicator, agnostic, lil-bit adventurous, lil-bit rebel, nature lover, sometimes feel like to read and travel. Love my people and my pets and love to be surrounded by them.

Sunday, September 14, 2025

VY-Travelogue? A Time Machine? 16

Hey, who is this guy?   

ये तो? जाना पहचाना सा चेहरा लग रहा है ना?
AI धमाल?
या?
iCall on this number? 

Seriously?
नंबर कोई भी हो सकता है। ये ऐसे ही कोई random नंबर रख दिया है। 

ठीक ऐसे ही, चेहरा कोई भी हो सकता है। मगर आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस से, उसे किसी जैसा या बिल्कुल हूबहू भी दिखाया जा सकता है। आज के दौर में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस जो कुछ कर रहा है, उसका अंदाजा तक आम इंसान को नहीं है। खासकर, भारत जैसे देशों में। और इससे भी गरीब देशों के तो फिर कहने ही क्या? 

आप जो देख रहे हैं, सुन रहे हैं, समझ रहे हैं, हो सकता है की उसका abc भी सच ना हो। या हो सकता है की हो भी? मगर कितना? ये अहम है। वो कहते हैं ना की information is important but correct information. AI ने कोई जानकारी कितनी सही या गलत है, उसके बीच की लाइन को ही ख़त्म कर दिया है। और वो सिर्फ फोटो या विडियो तक सिमित नहीं है। 

बल्की, उससे आगे एक बहुत बड़ा जहाँ सिंथेटिक बाजार का है। किसी भी या किन्हीं भी विशेषज्ञों के पास जो जानकारी है, उसको तोड़, मरोड़, जोड़ कर उसका कितना भी प्रयोग भी हो सकता है और दुरुपयोग भी। 

जुए की राजनीती वाला ये संसार, उसका प्रयोग करके आपको रोबॉट बना रहा है और दूर, बहुत दूर बैठे आपको अपने निहित स्वार्थों के लिए प्रयोग या दुरुपयोग कर रहा है। कैसे? इसपे आगे काफी पोस्ट होंगी।  

No comments: